Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

RTI के नाम पर ₹1 लाख की रिश्वत लेते एक्टिविस्ट गिरफ्तार, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

Summer express, हिसार |हिसार में सिटी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गणेश मार्केट में एक मोबाइल शॉप मालिक से RTI न लगाने की एवज में ₹1 लाख की रिश्वत लेते एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज सिंधवानी के रूप में हुई है, जिसे खुद को RTI एक्टिविस्ट बताने का दावा किया जाता है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित शॉप मालिक मुकेश ने बताया कि सेक्टर 14 के सामने उनकी बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी को लेकर आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था और पैसे नहीं देने पर RTI दाखिल कर बिल्डिंग को सील करवाने की धमकी दे रहा था। आरोपी द्वारा दबाव बनाए जाने से परेशान होकर व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक हिसार को दी।

शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर सिटी थाना पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और इस वसूली के पैसे का बंटवारा किस तरह से किया जाना था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या नगर निगम क्षेत्र में ऐसे अन्य लोग भी इस तरह की अवैध वसूली में शामिल हैं।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस से माफी मांगते हुए अपने परिवार का हवाला दिया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए उसे हिरासत में ले लिया। उसे जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसके नेटवर्क और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रह चुका है और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें दर्ज हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.