Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैंट ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.90 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

अंबाला | अंबाला कैंट में एक करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई के तहत समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय से मुख्य आरोपी पंकज कुमार लाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंकज कुमार लाल भाजपा का पूर्व जिला प्रवक्ता भी रह चुका है, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है।

पुलिस के अनुसार पंकज कुमार लाल के साथ कौशल और रजनीश नाम के दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। तीनों पर लोगों को अधिक मुनाफे और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप है। पंकज वर्तमान में रेलवे को नीर (पानी) की आपूर्ति करने के साथ-साथ विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में एक रिक्शा एजेंसी का संचालन करता है। जांच में यह भी सामने आया है कि करीब दो वर्ष पहले पंकज ने दलसिंह सराय के अजनौल गांव में जमीन खरीदकर तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक आलीशान मकान का निर्माण शुरू कराया था, जो अभी भी जारी है।

नकदी, सोना और लग्जरी कार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के अजनौल स्थित आवास से करीब छह लाख रुपये नकद, लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और एक लग्जरी इनोवा कार बरामद की है। इस मामले में पंजाब निवासी जोशी ने अंबाला कैंट GRP थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने निवेश पर दोगुना रिटर्न और लोन पर भारी मुनाफा दिलाने का लालच देकर उनसे 1.90 करोड़ रुपये की ठगी की।

एसपी रेलवे नितिका गहलोत के निर्देश पर GRP प्रभारी हरीश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने मंगलवार रात बिहार एसटीएफ के सहयोग से दलसिंह सराय के अजनौल इलाके में दबिश दी। GRP ने बरामद नकदी, गहने और वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अंबाला लाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.