Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला नगर निगम चुनाव: वार्डबंदी पर कांग्रेस का तीखा हमला, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

पंचकूला | पंचकूला नगर निगम चुनावों से पहले की गई वार्डबंदी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा सरकार पर गंभीर संवैधानिक उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मुद्दे पर मंगलवार को पंचकूला में कांग्रेस के लोकसभा सांसद वरुण चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम पार्षदों की मौजूदगी में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी कि उषा रानी एवं अन्य बनाम स्टेट ऑफ हरियाणा एंड अदर्स मामले में माननीय हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। इस याचिका पर अगली सुनवाई 18 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है। कांग्रेस ने इसे जनता के अधिकारों की रक्षा की दिशा में अहम कदम बताया।

संविधान के प्रावधानों की अनदेखी का आरोप

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत के संविधान के भाग 9(ए) में नगरपालिकाओं से जुड़े प्रावधान स्पष्ट रूप से दर्ज हैं। संविधान के अनुच्छेद 243-क के अनुसार, वार्डों के निर्धारण में जनसंख्या का आधार केवल अंतिम प्रकाशित जनगणना ही हो सकती है। वर्तमान में देश की अंतिम जनगणना वर्ष 2011 की है और पंचकूला नगर निगम के पूर्व चुनाव भी इसी आधार पर कराए गए थे।

इसके बावजूद, कांग्रेस का आरोप है कि हरियाणा सरकार ने नई वार्डबंदी में परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) को जनसंख्या का आधार बना लिया, जो न तो संवैधानिक है और न ही जनगणना का वैकल्पिक दस्तावेज माना जा सकता है।

अनुसूचित जाति की आबादी घटाने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2020 में पंचकूला में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 7,00,679 दर्शाई गई थी, जबकि अब इसे करीब 29,212 कम दिखाया गया है। कांग्रेस ने सवाल किया कि जब प्रदेश की कुल जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, तो पंचकूला में, विशेषकर अनुसूचित जाति की आबादी में गिरावट कैसे संभव है।

पार्टी का आरोप है कि फैमिली आईडी अनिवार्य नहीं होने के कारण सभी नागरिकों का इसमें पंजीकरण नहीं हुआ, जिससे जनसंख्या के आंकड़े कृत्रिम रूप से कम दिखाए गए। इसका सीधा असर आरक्षित वार्डों की संख्या पर पड़ा, जो कांग्रेस के अनुसार संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है।

याचिका में ये बनाए गए प्रतिवादी

इस मामले में पार्षद उषा रानी, सलीम खान, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, पंकज, संदीप सिंह और नरेश रावल ने संयुक्त रूप से याचिका दाखिल की है। याचिका में हरियाणा सरकार, डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज, नगर निगम पंचकूला के कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर पंचकूला, लॉ डिपार्टमेंट हरियाणा और स्टेट इलेक्शन कमिशन हरियाणा को प्रतिवादी बनाया गया है।

कांग्रेस का ऐलान: सड़क से कोर्ट तक संघर्ष

कांग्रेस पार्टी ने साफ शब्दों में कहा कि आरक्षित सीटों की संख्या को गलत और असंवैधानिक आधार पर घटाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर वह न्यायालय के साथ-साथ जनआंदोलन के जरिए भी संघर्ष जारी रखेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.