Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

4 महीने से रेकी कर रहे थे किडनैपर्स, पुलिस ने नाकाम की साजिश, नरेश चौहान का विपक्ष पर पलटवार

शिमला, संजू:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में शामिल है। हाल ही में उनके बेटे के अपहरण की साजिश का खुलासा करते हुए उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

नरेश चौहान ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण करने की कोशिश की गई थी, जो पूरी तरह से फिरौती से जुड़ा मामला था। इस साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपी पिछले चार से पांच महीनों से लगातार रेकी कर रहे थे। वे मौके की तलाश में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में 4 से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तेजी और मुस्तैदी से काम करते हुए पूरे मामले को सुलझा लिया।इस दौरान नरेश चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस तरह के मामलों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल “प्रोपेगेंडा” फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से प्रदेश की छवि खराब होती है, जिसका सीधा असर पर्यटन और निवेश पर पड़ता है। हिमाचल प्रदेश की अपनी एक अलग पहचान और साख है, जिसे राजनीतिक कारणों से नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है।

नरेश चौहान ने सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने भाजपा से अपील की कि यदि उन्हें विरोध करना ही है, तो वे आरडीजी (Revenue Deficit Grant) जैसे जनहित के मुद्दों पर करें, जिससे प्रदेश को वास्तविक नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मुद्दों पर सरकार विपक्ष का साथ देने के लिए तैयार है।अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में होने वाली हर घटना पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करती है और उसे अंजाम तक पहुंचाती है। साथ ही उन्होंने विपक्ष से देवभूमि की छवि को नुकसान न पहुंचाने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.