Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में बिजली व्यवस्था डिजिटल—एनडीएनसी समेत हजारों मीटर स्मार्ट में बदले जा रहे

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला विद्युत मंडल ने बिजली सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नॉन डॉमेस्टिक, नॉन कमर्शियल (एनडीएनसी) मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी एनडीएनसी मीटरों को पहले ही स्मार्ट मीटर में कन्वर्ट किया जा चुका है, जबकि अब शेष बचे इलेक्ट्रॉनिक मीटरों को भी चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर में बदला जा रहा है। इसके साथ ही नए बनने वाले भवनों में अब केवल स्मार्ट मीटर ही लगाए जाएंगे।

विद्युत मंडल के एक्सईएन विकास ठाकुर के अनुसार, धर्मशाला मंडल के तहत करीब 59 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें से वर्ष 2022-23 से अब तक 33,159 मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदला जा चुका है। वहीं लगभग 26 हजार शेष मीटरों को भी जल्द स्मार्ट मीटर में परिवर्तित करने की प्रक्रिया जारी है। इस पहल से बिजली उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

मंडल के अंतर्गत करीब 603 एनडीएनसी मीटरों को पूरी तरह स्मार्ट मीटर में बदला जा चुका है। ये मीटर मुख्य रूप से सरकारी विभागों और उन संस्थानों में लगाए जाते हैं, जो घरेलू या व्यावसायिक श्रेणी में नहीं आते। इसके साथ ही इन स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड सिस्टम से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को अपने बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण मिल सकेगा।

स्मार्ट मीटर लागू करने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) भी जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत मीटर से जुड़े कार्य, जैसे डिस्कनेक्शन आदि, केवल निर्धारित कार्य समय में ही किए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा से बचाया जा सकेगा।धर्मशाला विद्युत मंडल की इस डिजिटल पहल से न केवल बिजली प्रबंधन में सुधार आएगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी स्मार्ट और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। आने वाले समय में यह कदम ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.