Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ शिशु तस्करी मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Summer Express,बहादुरगढ़। नवजात शिशु तस्करी मामले में बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा और थाना शहर की संयुक्त टीम ने तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर इन आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित भगत सिंह कॉलोनी निवासी संदीप पवार, छत्तीसगढ़ के रायपुर सेक्टर-27 निवासी रुद्रा प्रताप, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन-2 निवासी विजय और दिल्ली के शाहदरा स्थित अशोक नगर निवासी मोहन पांचाल शामिल हैं। मोहन वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी पहले से गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों के संपर्क में थे और नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। ये आरोपी ग्राहकों से संपर्क स्थापित करने, सौदे तय करने और सप्लाई चेन को मजबूत करने का काम करते थे।

जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह सोशल मीडिया के जरिए निसंतान दंपतियों को निशाना बनाता था और विभिन्न राज्यों में फैले नेटवर्क के माध्यम से तस्करी को अंजाम देता था।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों, फरार सरगना और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक इस मामले में कुल 9 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पूरे गिरोह को उजागर करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.