Facebook-f Youtube X-twitter

यमुनानगर: दिनदहाड़े घर में सेंध, AC चलाकर आराम से की चोरी, बीड़ी पीने के बाद छोड़ा सबूत

यमुनानगर |जिले की छछरौली स्थित शिव कॉलोनी में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर कैश और गहनों पर हाथ साफ किया, लेकिन चोरी से पहले और दौरान की गई हरकतों ने सभी को हैरान कर दिया।

परिवार के अनुसार, जब वे कपालमोचन गुरुद्वारा में माथा टेकने गए थे, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर उन्हें मुख्य गेट का ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरी में करीब 5 लाख रुपये की नकदी और गहने गायब पाए गए।

चोर जिस तरीके से घर में घुसे, वो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, चोर ग्रिल फांदकर घर में दाखिल हुए और दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। घर में घुसने से पहले उन्होंने बाहर बीड़ी पी और उसका सुबूत भी वहीं छोड़ दिया। इतना ही नहीं, अंदर AC भी चलाया और इत्मीनान से अलमारी और बॉक्स खोलकर कीमती सामान समेट ले गए। शगुन के लिफाफे से सिक्के निकालने की बजाय नोट लेकर भागे, सिक्के वहीं छोड़ दिए।

सूचना मिलते ही छछरौली थाना प्रभारी जगदीश बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि एक बाइक पर सवार चार संदिग्ध घटनास्थल के पास देखे गए हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल फुटेज पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया है।

थाना प्रभारी ने भरोसा जताया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, चोर घर में मुख्य द्वार से दाखिल हुए और पीछे की छत से उतरकर फरार हो गए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.