Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में सनसनी: धर्मशाला में मिला सुपरवाइजर का शव, दो दिन से था लापता

Summer express,फतेहाबाद  | फतेहाबाद शहर की रघुनाथ धर्मशाला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां कार्यरत सुपरवाइजर हरीश उर्फ काला गांधी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि हरीश पिछले दो दिनों से लापता था, जिसके बाद यह घटना सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, धर्मशाला में काम करने वाले हरीश के अचानक गायब होने पर कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बस स्टैंड चौकी पुलिस ने गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पोर्च में उसका शव पड़ा मिला।

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि हरीश की मौत करीब एक दिन पहले हो चुकी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। टीम के डॉक्टर जोगिंद्र ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सतीश के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि धर्मशाला से जुड़े लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

धर्मशाला के प्रधान टेकचंद मिढा ने बताया कि हरीश पिछले करीब 25 वर्षों से यहां सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह रानियां जाने की बात कह रहा था, लेकिन पिछले दो दिनों से फोन नहीं उठा रहा था। रविवार शाम को शक होने पर कर्मचारियों ने अंदर जाकर देखा तो उसका शव पोर्च में पड़ा मिला।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.