Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नडडी की डल झील में महाआरती की तैयारियां तेज,घाट निर्माण 70% पूरा

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के पर्यटन क्षेत्र मैक्लोडगंज के नडडी स्थित ऐतिहासिक डल झील में प्रस्तावित महाआरती को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। झील के किनारे बनाए जा रहे घाट का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और प्रशासन का लक्ष्य है कि इसी माह महाआरती का आयोजन किया जाए। इस आयोजन को न केवल धार्मिक महत्व से जोड़ा जा रहा है, बल्कि इसे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है

डल झील के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के तहत झील किनारे क्रेट वॉल (Crate Wall) का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य झील के किनारे खड़े देवदार के पेड़ों की जड़ों को सुरक्षित रखना है, जो समय के साथ बाहर आ गई थीं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।महाआरती के आयोजन से पहले झील में पानी को स्थिर रखने के लिए तीसरे ट्रायल की तैयारी भी चल रही है। इससे पहले किए गए पहले ट्रायल में करीब 20 लीकेज प्वाइंट चिन्हित किए गए थे। इसके बाद सुधार कार्य किए गए और दूसरे ट्रायल के दौरान, जो राधाष्टमी के अवसर पर हुआ था, झील में पानी सफलतापूर्वक रुक गया था। हालांकि, झील की सफाई और गाद निकालने के लिए पानी को फिर से बाहर निकाला गया था।

वर्तमान में झील से गाद निकालने का कार्य जारी है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण काम की गति धीमी पड़ गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल होते ही यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि तीसरा ट्रायल सफलतापूर्वक किया जा सके।डल झील, जिसे “मिनी मणिमहेश” के नाम से भी जाना जाता है, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। झील के किनारे स्थित ऐतिहासिक दुर्वेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष राधाष्टमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यहां स्नान करने पहुंचते हैं। इसके अलावा, धर्मशाला आने वाले पर्यटक भी इस झील को अपनी यात्रा का अहम हिस्सा मानते हैं।प्रशासन ने झील के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए विशेषज्ञों की सलाह भी ली है। इसी क्रम में ‘लेक मैन’ को भी धर्मशाला बुलाया गया था, जिनके सुझावों के आधार पर कार्य योजना तैयार की गई। इस योजना में झील की लीकेज को रोकना, आसपास के क्षेत्र को विकसित करना और इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना शामिल है।

बीडीओ धर्मशाला अभिनीत कात्यायन के अनुसार, अगले सप्ताह तक झील का तीसरा ट्रायल किए जाने की संभावना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी झील में पानी पूरी तरह से रुकेगा। साथ ही, मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाआरती की तिथि तय की जाएगी, ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके और झील श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.