Facebook-f Youtube X-twitter

विधायक के ड्राइवर के बेटे की दबंगई, पास के दौरान स्कूटी हटाने के लिए बोला तो कर दी एचआरटीसी कंडक्टर की पिटाई

मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में विधायक के ड्राईवर के बेटे द्वारा एचआरटीसी परिचालक के साथ सरेआम दबंगई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले विधायक के ड्राइवर के बेटे परिचालक पर खूब मुक्के बरसाए, उससे भी उसका मन नहीं भरा तो जिम से दोस्तों को बुलवाकर सवारियों के सामने फिर परिचालक को पिटवाया। 

बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस को पीछे करते समय उक्त युवक, परिचालक के साथ उलझ गया और झगड़ा करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिचालक लक्की ने अपने साथ हुई इस घटना की वीड़ियो भी बनाई है। मारपीट करने वाला युवक वीड़ियों में यह आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है कि परिचालक ने उसे गाली दी। लेकिन बस में मौजूद सवारियों का कहना है कि बस कंडक्टर ने कोई गाली गलौज नहीं किया है। वीडियो में आरोपी युवक व उसके साथी सवारियों से बहस करते हुए भी नजर आ रहें हैं। मारपीट की यह घटना बीते रोज जोगिंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास चक्का की है। एचआरटीसी की यह बस स्थानीय रूट खुड्डी से जोगिंदर नगर जा रही थी। बस कंडक्टर लक्की ने यह भी आरोप लगाया है कि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एचआरटीसी  इंस्पेक्टर ने राजनीतिक दबाव में आकर मामले को वहीं शांत करवा दिया और जबरन उनका समझौता भी करवाया। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिचालकर लक्की ने मीड़िया के माध्यम से उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

यूनियन ने अस्थायी तौर पर किया रूट बंद, सड़कों पर उतरने की भी दी चेतावनी:

उधर, एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन एचआरटीसी परिचालक के साथ उसी इस घटना के बाद आक्रोश में है। यूनियन ने उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर और मीड़िया प्रभारी ललित राजपूत ने बताया कि यूनियन की ओर इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को पहचानने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी देते हुए कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर यूनियन सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगी। इस घटना के बाद यूनियन ने अस्थाई तौर पर इस रुट को भी बंद कर दिया है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.