Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप, नौ स्थानों पर तापमान माइनस में, जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ी ठंड

Shimla, 7 January-:हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के नौ स्थानों पर रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है, जबकि दो स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पूरे प्रदेश में सभी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

बीते दिन रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला और पांगी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद जनजातीय इलाकों में शीतलहर और तेज हो गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मैदानी जिलों में कोहरे ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। बिलासपुर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि पांवटा साहिब में मध्यम और ऊना में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि आज राजधानी शिमला सहित कई अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रहने से लोगों को कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सबसे ठंडे स्थानों में ताबो और कुकुमसेरी शामिल रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः -9.4 और -9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में -5.2, नारकंडा में -2.9, रिकांगपिओ में -2.0, कुफरी में -1.3, मनाली में -1.4 और सोलन में -1.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री, सुंदरनगर 0.7, भुंतर 0.5, पालमपुर 2.0, मंडी 2.1, हमीरपुर 2.8 और ऊना में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 13 जनवरी तक मौसम शुष्क और साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही बिलासपुर, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ क्षेत्रों में 11 जनवरी तक सुबह और शाम के समय घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 7 और 8 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी भी दी गई है।

उधर, ठंड के कारण रावी नदी के जलस्तर में कमी आने से होली क्षेत्र में दो जल विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3–4 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान भी धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.