Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने पंचायती चुनावों को बताया सेमीफाइनल, विधानसभा को कहा फाइनल मुकाबला

Summer Express,राकेश ऊना | ऊना में आयोजित हरोली उत्सव की दूसरी संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने पंचायती राज चुनावों को “सेमीफाइनल” करार देते हुए कहा कि असली राजनीतिक मुकाबला 2027 के विधानसभा चुनावों में “फाइनल” के रूप में होगा।

विनय कुमार ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही हिमाचल और पंजाब के जिला अध्यक्षों का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी विशेष रूप से शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन देंगे और कार्यकर्ताओं के सुझाव भी सुनेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि इस प्रशिक्षण शिविर से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

पंचायती राज चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इसमें पूरी मजबूती के साथ हिस्सा लें। उन्होंने आगे बताया कि चुनावों के बाद एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा, जो नगर निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी।

विनय कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और सभी को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने हिमाचल सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और बागवानों के लिए इसमें कई सकारात्मक प्रावधान किए गए हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित 10 गारंटियों में से 6 को पहले ही लागू किया जा चुका है, जबकि शेष 4 पर भी जल्द कार्य किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.