Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में भारी बारिश से तबाही, सांसद सुरेश कश्यप बोले – हरसंभव मदद की जाएगी

Shimla,16 September -हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार रात शहर में 141 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे जगह-जगह भूस्खलन और नुकसान की घटनाएं सामने आईं।

पंथाघाटी इलाके में एक पांच मंजिला इमारत के आगे की सेफ्टी वॉल ढह गई, जिससे भवन को खतरा पैदा हो गया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मकान को खाली करवा दिया। वहीं बीसीएस क्षेत्र में लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने से 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं, जबकि पांजड़ी में नाले का मलबा पार्किंग में घुसने से 8 से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा। रुलदू भट्टा और सर्कुलर रोड सहित कई इलाकों में भी भारी तबाही की खबर है। खासकर सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास हुए भूस्खलन से 5 गाड़ियां दब गईं और यह सड़क पूरी तरह बंद हो गई।

इस आपदा पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता फील्ड में सक्रिय हैं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। कश्यप ने यह भी आश्वासन दिया कि सांसद निधि से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कंबल, तंबू और अन्य राहत सामग्री भेजी जा रही है।सांसद ने प्रदेश सरकार से भी अपील की कि राहत और बचाव कार्यों को तुरंत तेज किया जाए। साथ ही उन्होंने मंडी और शिमला जैसे जिलों में हो रहे नुकसान पर चिंता जताई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.