Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के बहडाला में पेट्रोल पंप पर लूट की नाकाम कोशिश,भागते समय आरोपियों ने की फायरिंग

Summer express/ ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहडाला क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक आधी रात के करीब पेट्रोल पंप पर पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे।

जैसे ही आरोपी पेट्रोल पंप परिसर में दाखिल हुए, उन्होंने सीधे कार्यालय कक्ष का दरवाजा खोलकर अंदर रखी नकदी लूटने का प्रयास किया। उस समय ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने बिना डरे साहस का परिचय देते हुए लुटेरों का विरोध किया। कर्मचारियों की सतर्कता और संख्या अधिक होने के कारण आरोपी अपने इरादों में सफल नहीं हो सके।स्थिति बिगड़ती देख तीनों युवक मौके से भागने लगे। भागते समय उन्होंने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में कुछ देर के लिए भय का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम सबूत साबित हो सकती है। घटना की जानकारी तुरंत पेट्रोल पंप मालिक को दी गई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.12 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.12 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस जिला नूरपुर की CIA-1 ज्वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर...
Summer Express - बिजली कर्मचारियों का एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन: मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

बिजली कर्मचारियों का एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन: मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल  | बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पुराना कोर्ट परिसर स्थित अधीक्षक अभियंता (एसई) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर पलवल, नूंह और होडल डिविजनों के सैकड़ों कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक गेट मीटिंग कर प्रशासन के...
Summer Express - Auto Draft

पुन्हाना में पुलिस मुठभेड़, 20 मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर रहीस घायल

Summer express, पुन्हाना (नूंह) |  हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी रहीस गोली लगने से घायल हो गया। यह मुठभेड़ गांव नई में उस समय हुई जब अपराध जांच शाखा की टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, रहीस...
Summer Express - भिवानी में अवैध कॉलोनी मामले में कार्रवाई तेज, भाजपा विधायक के परिवार समेत 9 लोगों पर FIR

भिवानी में अवैध कॉलोनी मामले में कार्रवाई तेज, भाजपा विधायक के परिवार समेत 9 लोगों पर FIR

Summer express, भिवानी |  हरियाणा के भिवानी में कृषि भूमि पर बिना अनुमति रिहायशी कॉलोनी विकसित करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईबी) ने भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ के परिवार के सदस्यों समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला तोशाम रोड स्थित जूई नहर के...
Summer Express - नेतन्याहू का खुलासा: प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, युद्ध के चलते छिपाई बीमारी

नेतन्याहू का खुलासा: प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, युद्ध के चलते छिपाई बीमारी

Summer express, यरुशलम |  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे, जिसका सफलतापूर्वक इलाज हो चुका है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। 76 वर्षीय नेतन्याहू ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.