Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.12 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस जिला नूरपुर की CIA-1 ज्वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशे की खेप लेकर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने राजा का बाग में बावा दित्तामल शोरूम के सामने नाकाबंदी की। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया और तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12.12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान विशाल मसीह पुत्र सोनू मसीह, निवासी VPO जगदेव खुर्द, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस नशे को कहां से लाया और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करनी थी। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फिरोजपुर में दूध पीने के बाद तीन मासूम बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मोहरे वाला में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन छोटी बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दूध पीने के कुछ देर बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़...

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में आरी से दो छात्राओं पर हमला : एक की हालत गंभीर, आरोपी फरार

Summer express,अनंतपुर I आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के भीतर घुसकर 21 वर्षीय युवक ने दसवीं कक्षा की दो छात्राओं पर लकड़ी काटने वाली आरी से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।...

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...

फरीदाबाद के ओयो होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, साथ आया व्यक्ति लापता

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के ओयो होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

Summer express, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.