Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोरनी हिल्स सर्वे पर सरकार घिरी, हाईकोर्ट ने दावों पर उठाए सवाल, जुर्माना लगाया

Summer express, मोरनी  | मोरनी हिल्स क्षेत्र में सर्वे और सीमांकन कार्य को लेकर हरियाणा सरकार के दावों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सवाल खड़े हो गए हैं। सुनवाई के दौरान सरकार ने दावा किया कि 16 अप्रैल से पहले ही सर्वे का काम शुरू कर दिया गया था और करीब 45 एकड़ क्षेत्र में यह प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई है।

सरकार की ओर से यह भी बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और संबंधित कार्य एक कंपनी को सौंप दिया गया है, जिसे निर्धारित समय के भीतर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां भी पहले से पूरी होने की बात कही गई।

हालांकि, याचिकाकर्ता पक्ष ने इन दावों को चुनौती देते हुए कहा कि जमीनी हकीकत इससे अलग है। उनके अनुसार, सर्वे कार्य अभी तक प्रभावी रूप से शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि भले ही 20 पटवारियों की तैनाती की गई हो, लेकिन उनके पास पर्याप्त अनुभव नहीं है और जरूरी दस्तावेजों की भी कमी बनी हुई है। इसके अलावा, नायब तहसीलदार के चुनाव ड्यूटी में होने और बजट संबंधी दिक्कतों के चलते काम प्रभावित हो रहा है।

अदालत ने दोनों पक्षों के दावों में विरोधाभास को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार के दावे की सत्यता की जांच जरूरी है। कोर्ट ने संबंधित अधिकारी द्वारा दायर हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेते हुए उसे देरी से प्रस्तुत करने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि अगली सुनवाई में स्पष्ट किया जाए कि सरकार द्वारा बताए गए तथ्यों में कितनी सच्चाई है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। अदालत पहले ही मोरनी हिल्स क्षेत्र को संरक्षित वन घोषित करने और गैर-वन गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दे चुकी है, ऐसे में यह मामला और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.