Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार  | हिसार में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एएसपी मयंक मुदगिल के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और एक लैपटॉप सहित बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच के मुताबिक, यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन डालकर खुद को नामी म्यूचुअल फंड कंपनी का प्रतिनिधि बताया जाता था और फिर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को जोड़कर शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया जाता था। इसके बाद पीड़ितों से एक फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर निवेश के नाम पर रकम जमा करवाई जाती थी।

बरवाला निवासी एक पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसने झांसे में आकर करीब 29 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कर दिए। आरोपियों द्वारा फर्जी ऐप में भारी मुनाफा दिखाया जाता था ताकि निवेश बढ़ता रहे। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे अतिरिक्त शुल्क मांगा गया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया है कि गिरोह के तार पंजाब, राजस्थान और हैदराबाद तक जुड़े हैं। आरोपी फर्जी नामों से बैंक खाते खुलवाते थे या खरीदते थे और ठगी की रकम ‘एम/एस इंजमाम क्लॉथ हाउस’ जैसे नकली खातों में ट्रांसफर करते थे।

पुलिस ने बताया कि बरामद उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के और मामलों का खुलासा हो सके। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले लुभावने निवेश प्रस्तावों से सतर्क रहें और किसी भी अनजान लिंक या ऐप पर भरोसा न करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Summer express/शिमला ,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से...
Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.