Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई इलाकों में पारा 40 डिग्री पार

Summer express, नई दिल्ली |  देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग India Meteorological Department के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 27-28 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और मध्य भारत के कई हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी अधिक रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में लू का असर जारी रहेगा और तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में 24-25 अप्रैल तक गर्म हवाओं का असर रहेगा, जबकि इसके बाद कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्म हवाएं चल रही हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.