Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में ऑटो चालक की ईमानदारी की मिसाल,50 हजार रुपये लौटाकर जीता लोगों का दिल

Summer express / हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।ऑटो चालक दिनेश शर्मा ने अपने ऑटो में छूटे 50,000 रुपये बिना किसी लालच के असली मालिक को लौटाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, कुलदीप सोनी नामक व्यक्ति यात्रा के दौरान गलती से अपना बैग ऑटो में ही भूल गए थे। बैग में करीब 50,000 रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान मौजूद था। जब दिनेश शर्मा को यह बैग मिला, तो उन्होंने तुरंत उसके मालिक को ढूंढने का प्रयास शुरू किया।काफी प्रयासों के बाद दिनेश ने बैग में मिले संपर्क सूत्रों के आधार पर कुलदीप सोनी से संपर्क किया और उन्हें उनके पैसे और सामान सुरक्षित लौटा दिए। अपने पैसे वापस मिलने पर कुलदीप सोनी ने दिनेश का आभार जताया और उनकी ईमानदारी की खुलकर प्रशंसा की।दिनेश शर्मा ने बताया कि पर्स में पैसे के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे, इसलिए उन्होंने तुरंत सवारी को फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को भी इस तरह कोई खोया हुआ सामान मिले, तो उसे उसके असली मालिक तक जरूर पहुंचाना चाहिए।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। निवासी केशव सहित कई लोगों ने दिनेश के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार लोग समाज में विश्वास और सकारात्मकता को मजबूत करते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.