Facebook-f Youtube X-twitter

प्राकृतिक खेती से कमाल: 18 मरले में गन्ने से 70 किलो शक्कर तैयार

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के कम वर्षा और पथरीली भूमि वाले क्षेत्रों में भी गन्ने की खेती संभव है—यह बात अब किसी कल्पना से अधिक एक सच्चाई बन चुकी है। विकास खंड बमसन के गांव हरनेड़ के प्रगतिशील किसान ललित कालिया ने प्राकृतिक खेती अपनाकर इस धारणा को बदल दिया है। उन्होंने केवल 18 मरले भूमि पर गन्ने की फसल उगाकर पहले ही सीजन में लगभग 70 किलोग्राम शक्कर तैयार की।

ललित कालिया, जो पूरी तरह प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं, ने हाल ही में आतमा परियोजना के अधिकारियों के साथ उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कुछ वर्षों पहले शुरू की गई प्राकृतिक खेती अब उनके गांव में एक आंदोलन का रूप ले चुकी है। हरनेड़ गांव के करीब 52 परिवार अब गेहूं, मक्की, मोटा अनाज और दलहनी फसलें प्राकृतिक विधि से उगा रहे हैं।

ललित कालिया ने बताया कि उनके पूर्वज गन्ने की खेती करते थे, लेकिन समय के साथ यह परंपरा समाप्त हो गई थी। उन्होंने पिछले सीजन में इसे पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया। शुरुआत में लोगों ने इसे असंभव बताया, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और फसल सफलतापूर्वक तैयार हुई।खास बात यह रही कि गन्ने की इस फसल में एक बार भी सिंचाई नहीं करनी पड़ी। जंगली सूअरों द्वारा आधी फसल नुकसान पहुंचाने के बावजूद उत्पादन संतोषजनक रहा। उन्होंने खुद ही गन्ने की पेराई कर लगभग 70 किलो शक्कर तैयार की।उन्होंने यह भी बताया कि गन्ने की फसल 5 से 7 वर्षों तक दोबारा बोने की आवश्यकता के बिना चल सकती है, जिससे किसानों की लागत कम होती है। साथ ही, वह पारंपरिक बीजों के संरक्षण के लिए भी प्रयासरत हैं, जो पोषक होने के साथ कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन देते हैं।यह पहल हमीरपुर के किसानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा: हिमाचल में एमएसपी बढ़ोतरी से किसानों को राहत

शिमला, 21 अप्रैल -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक पद्धति से उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। इस निर्णय से राज्य के हजारों किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है और...

राष्ट्रपति निवास मशोबरा में राष्ट्रपति दौरे के चलते 2 मई तक पर्यटकों का प्रवेश बंद

शिमला, 21 अप्रैल:-मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को आगामी 2 मई 2026 तक आम पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत के माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और सभी...

918 दिनों का सब्र टूटा: शिमला में दृष्टिहीनों का उग्र प्रदर्शन, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले 918 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दृष्टिहीन युवाओं का गुस्सा मंगलवार को खुलकर सामने आया। सचिवालय के बाहर एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए शर्ट उतारकर रोष प्रकट किया। इस दौरान पुलिस के...

कोटकपूरा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदकोट | पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में नशा तस्करी में शामिल आरोपियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत पुलिस और सिविल प्रशासन की संयुक्त टीम ने जीवन सिंह नगर में एक अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार,...

पीएम मोदी के काशी दौरे से पहले वाराणसी में तैयारियां तेज, 6500 करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर संभव

Summer Express, वाराणसी  | वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित 28 अप्रैल के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे और विभिन्न परियोजनाओं तथा सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.