Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने SC कर्मचारियों की पदोन्नति नीति में किया संशोधन, प्रतिनिधित्व संतुलन पर जोर

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़े मौजूदा निर्देशों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। यह बदलाव विशेष रूप से उन कर्मचारियों पर लागू होगा, जो पदोन्नति में अपनी योग्यता (मेरिट) के आधार पर चयनित होते हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा नए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

नए नियमों के अनुसार, यदि किसी विभाग या प्रमोशनल कैडर में अनुसूचित जाति वर्ग का वास्तविक प्रतिनिधित्व 20 प्रतिशत से कम पाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में पदोन्नति कोटे के रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर फीडर पदों पर कार्यरत पात्र SC कर्मचारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक संबंधित कैडर में अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व निर्धारित स्तर तक पूरा नहीं हो जाता और शॉर्टफॉल समाप्त नहीं हो जाता।

वहीं, जिन विभागों या कैडरों में SC वर्ग का प्रतिनिधित्व पहले से ही 20 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां पदोन्नति की प्रक्रिया सामान्य नियमों के तहत ही जारी रहेगी। ऐसे मामलों में पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति ‘सीनियरिटी-कम-मेरिट’ (वरिष्ठता-सह-योग्यता) के आधार पर लागू सेवा नियमों के अनुसार की जाएगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व की गणना करते समय उन सभी कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर पदोन्नति मिली है। इसमें वे कर्मचारी भी शामिल होंगे, जिन्होंने आरक्षण का लाभ लिया हो या फिर अपनी योग्यता के आधार पर पदोन्नति प्राप्त की हो।

सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य प्रशासनिक ढांचे में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना और पारदर्शी पदोन्नति प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.