Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, ‘महिला विरोधी’ बताया

Summer express,अंबाला। महिला आरक्षण बिल को लेकर अंबाला में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार की मंशा महिलाओं को वास्तविक आरक्षण देने की नहीं है, बल्कि उसमें शर्तें जोड़कर प्रक्रिया को जटिल बनाया जा रहा है।

अंबाला से सांसद वरुण मुलाना ने कहा कि वर्ष 2023 में 106वां संविधान संशोधन सर्वसम्मति से पारित हुआ था, जिसमें सभी दलों ने समर्थन दिया था। उन्होंने बताया कि उस समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि महिलाओं को आरक्षण देना है तो उसमें किसी प्रकार की शर्त नहीं होनी चाहिए।

वरुण मुलाना ने आरोप लगाया कि भाजपा की मानसिकता महिलाओं को सशक्त करने की नहीं है, इसलिए आरक्षण से जुड़ी शर्तें लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल दिखावे की राजनीति कर रही है और महिलाओं के अधिकारों को लेकर दोहरी नीति अपना रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अब महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ गलत प्रचार कर रही है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। कांग्रेस का दावा है कि सरकार वास्तविक रूप से महिलाओं को उनका अधिकार देने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिला आरक्षण को बिना किसी शर्त के लागू किया जाना चाहिए ताकि देश की आधी आबादी को समान प्रतिनिधित्व मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.