Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोटकपूरा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदकोट | पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में नशा तस्करी में शामिल आरोपियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत पुलिस और सिविल प्रशासन की संयुक्त टीम ने जीवन सिंह नगर में एक अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह निर्माण जसविंदर सिंह उर्फ काका के परिवार द्वारा बिना अनुमति के किया गया था। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए इसे गिरा दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आया है कि इस क्षेत्र से जुड़े कई लोग नशा तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। अनमोल सिंह उर्फ गुन्नू के खिलाफ नशा तस्करी और लूट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी मां कमलेश रानी और अन्य परिजनों पर भी गंभीर आरोपों में केस दर्ज हैं।

एसपी मनविंदर बीर सिंह ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है और एसएसपी के निर्देशों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्च 2025 से अब तक 1277 मामलों में 1909 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान भारी मात्रा में हेरोइन, अफीम, पोस्त, नशीली गोलियां और ड्रग मनी भी बरामद की गई है। इसके अलावा नशा तस्करी से जुड़ी करोड़ों रुपये की संपत्ति भी फ्रीज की गई है।

प्रशासन का कहना है कि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी

एजेंसी। | देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन का जश्न देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ काफी समय बिताया।इस दौरान बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। बच्चों से...

उत्तर प्रदेश में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू, दिसंबर में होगी परीक्षा

सहायक अध्यापक के 12,405 और पीजीटी के 2,607 पदएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश में सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग यानी पीजीटी के कुल 15,012 पदों पर...

सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार हुआ किडनी का सफल ट्रांसप्लांट ऑपरेशन

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के सरकारी चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), पटियाला में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। इसके साथ ही यह किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पंजाब का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री...

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.