Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता: 88 विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर में आयोजित 13वीं जिला स्तरीय इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के कुल 88 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें 48 सरकारी स्कूलों और 40 निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नवाचारी विज्ञान मॉडलों को प्रस्तुत किया, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, तकनीकी नवाचार और दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक समाधान प्रमुख रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को और बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, स्कूल के प्रिंसिपल सतीश पॉल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपनिदेशक शिक्षा कमल किशोर ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली द्वारा चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को अपने विज्ञान मॉडल के निर्माण के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।उन्होंने कहा कि इंस्पायर मानक अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष 10 प्रतिशत मॉडल राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।कमल किशोर ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष हमीरपुर जिले के एक विद्यार्थी के मॉडल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए भी हुआ था, जिसके लिए उसे विशेष मार्गदर्शन और ओरिएंटेशन प्रदान की जा रही है। यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.