Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गन्ने के भाव पर किसानों में बढ़ी नाराजगी, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अगले दो वर्षों के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित किए जाने के बावजूद किसान संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में 5 नवंबर को सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र में किसान संगठन की बैठक बुलाई गई है। इसमें गन्ने का उचित भाव दिलाने और सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल और वर्ष 2027-28 के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। किसान संगठनों का कहना है कि खेती की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन सरकार ने गन्ने के मूल्य में अपेक्षा के अनुरूप बढ़ोतरी नहीं की है। इससे किसानों को फसल की लागत निकालने और उचित मुनाफा कमाने में परेशानी हो रही है।

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि गन्ने के भाव में मात्र 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों के साथ अन्याय है। यूनियन की मांग है कि गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इससे कम भाव किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान धीरे-धीरे गन्ने की खेती से दूरी बना रहे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में प्रदेश में गन्ने का रकबा और उत्पादन दोनों घट सकते हैं।

राकेश बैंस ने कहा कि सरकार एक ओर किसानों को गन्ने की खेती बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें उत्पादन लागत के अनुसार उचित मूल्य नहीं मिल रहा। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र लाठर ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन उनकी आमदनी में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। इसके उलट खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। डीजल, कृषि दवाइयों, सिंचाई, खाद, मजदूरी और कृषि उपकरणों पर किसानों का खर्च बढ़ा है। ऐसे में गन्ने का मौजूदा भाव किसानों की मेहनत और लागत के अनुरूप नहीं है।

डॉ. लाठर के अनुसार, महंगाई बढ़ने के बावजूद किसानों को अपनी फसल का लाभकारी मूल्य हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं, चीनी उद्योग गन्ने से तैयार होने वाले अन्य उत्पादों से भी आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा है।

गन्ने के भाव को लेकर बढ़ते विरोध के बीच 5 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें सरकार के फैसले पर चर्चा के साथ मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अन्य किसान संगठनों को भी इस मुद्दे पर एकजुट करने की तैयारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...

गन्ने के भाव पर किसानों में बढ़ी नाराजगी, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अगले दो वर्षों के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित किए जाने के बावजूद किसान संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध की तैयारी शुरू...

गुरुग्राम में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुग्राम में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम के विधायक...

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे हॉकी फेडरेशन प्रमुख भोला सिंह

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भोला सिंह ने शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और भारतीय हॉकी टीम की शानदार सफलता के लिए प्रार्थना की।मंदिर परिसर में पुजारी सचिन कालिया ने...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत,भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

Summer express/ऊना,राकेश-: हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.