Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परंपरागत मशीनों की जगह लेगी आधुनिक तकनीक, सीएनसी व सिमुलेटर मशीनें बनाएगी भविष्य

Summer express,मंडी, धर्मवीर  – हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए नए टूल और मशीनरी से लेस किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद ने बताया कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में पुरानी टूल और मशीनरी को बदलने की प्रक्रिया जारी है। उनकी जगह अत्याधुनिक तकनीक आधारित मशीनरी स्थापित की जा रही है। परंपरागत मशीनों की जगह आधुनिक सीएनसी मशीनों और सिमुलेटर मशीनों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक औद्योगिक वातावरण के अनुरूप प्रशिक्षण मिल सके। उन्होंने बताया कि आज ऐसी आधुनिक मशीनें आ चुकी हैं जिनके माध्यम से शिक्षा ग्रहण करना बेहद आसान है। लेकिन इन मशीनों के बारे में बच्चों को संपूर्ण जानकारी मिल सके, उसी दिशा में विभाग की तरफ से यह प्रयास किए जा रहे हैं।

 अक्षय सूद ने बताया कि आधुनिक मशीनों के संचालन और उपयोग की जानकारी देने के लिए इंस्ट्रक्टरों को भी विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। मशीनरी की खरीद संबंधित ट्रेड के इंस्ट्रक्टरों की सिफारिश के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 30 से 40 आईटीआई में पहले ही सीएनसी मशीन और सिमुलेटर मशीनें खरीदी जा चुकी हैं।

क्या है सीएनसी मशीन

सीएनसी (कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल) मशीन एक ऐसी आधुनिक मशीन होती है, जिसे कंप्यूटर प्रोग्राम के जरिए नियंत्रित किया जाता है। इस मशीन की मदद से धातु या अन्य सामग्री को बेहद सटीक तरीके से काटने, आकार देने और तैयार करने का काम किया जाता है। उद्योगों में इसका उपयोग बड़े पैमाने पर होता है और इससे उत्पादन की गुणवत्ता और गति दोनों बढ़ती हैं।

क्या है सिमुलेटर मशीन

सिमुलेटर मशीन एक ऐसी प्रशिक्षण प्रणाली है, जिसमें कंप्यूटर या डिजिटल तकनीक के माध्यम से किसी मशीन या प्रक्रिया का आभासी (वर्चुअल) माहौल तैयार किया जाता है। इसमें प्रशिक्षु बिना किसी जोखिम के मशीन चलाने और काम करने की पूरी प्रक्रिया सीख सकते हैं। इससे वास्तविक मशीन पर काम करने से पहले प्रशिक्षण लेना आसान हो जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.