Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्रमादित्य सिंह ने बंगाल जीत पर भाजपा को दी बधाई,चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी है, लेकिन साथ ही उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से तृणमूल कांग्रेस का शासन रहा और उससे पहले वाम दल सत्ता में थे। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस की मौजूदगी वहां काफी सीमित रही है, लेकिन इस बार कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिससे भविष्य में पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने भाजपा की जीत को स्वीकार करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इसके लिए उन्हें बधाई दी जानी चाहिए।हालांकि, उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर कई बार संदेह सामने आए हैं। उनका कहना था कि आज के दौर में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस जैसे मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरों के चलते कई चीजें सामने आती हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब एक “कम्प्रोमाइज बॉडी” बनकर रह गया है। उनके अनुसार, आयोग के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष नहीं है, क्योंकि इसमें सरकार का प्रभाव अधिक रहता है। विक्रमादित्य सिंह ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम नहीं करेगा, तो जनता का भरोसा इन संस्थाओं से उठ सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेब की MIS खरीद दर ₹12 से बढ़ाकर ₹20 करने की मांग, राठौर बोले——बढ़ती लागत से बागवानी घाटे का सौदा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में सेब की एमआईएस खरीद दर बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। ठियोग से कांग्रेस विधायक और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार से एमआईएस के तहत सेब की खरीद दर 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। राठौर ने कहा कि बढ़ती...

बेटे के जन्मदिन पर पिता की मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के जन्मदिन के दिन ही उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा टांगरी पुल पार लाइटों के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार...

नशे के खिलाफ जमीनी लड़ाई जरूरी, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार : अरविंद शर्मा

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के पर्यटन एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा सोमवार को करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव, प्रदेश की कानून व्यवस्था, नशे की समस्या और हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री...

धर्मशाला में युवा कांग्रेस का सरकार पर निशाना, चिब बोले—‘नौकरी दो, नशा नहीं’

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी, पेपर लीक, नशे की समस्या और शिक्षा में समान अवसर जैसे कई गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.