Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुग्राम से हजूर साहिब नांदेड के लिए विशेष ट्रेन रवाना

Summer express गुरुग्राम, अनुज पांचाल- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आयोजित विशेष रेल यात्रा का गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार देर रात गुरुग्राम से महाराष्ट्र स्थित पवित्र धार्मिक स्थल हजूर साहिब नांदेड के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा स्टेशन धार्मिक नारों से गूंज उठा।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे श्रद्धालुओं का भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उनके साथ गुरुग्राम के एसडीएम जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना हरियाणा सरकार की एक जनकल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से आम लोगों और बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग को आस्था से जोड़ने का काम कर रही है और इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 15 मई 2026 को सिरसा से हजूर साहिब नांदेड के लिए यह विशेष ट्रेन रवाना की गई थी, जो देर रात करीब सवा बारह बजे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। धार्मिक जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने सरकार की इस पहल की जमकर सराहना की।

इस विशेष यात्रा में गुरुग्राम जिले से कुल 9 परिवार शामिल हुए हैं। यात्रियों ने कहा कि सरकार की इस योजना के माध्यम से उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए बेहद खुशी और आस्था का विषय है। श्रद्धालुओं ने इसे सरकार की सराहनीय और जनहितकारी योजना बताते हुए कहा कि इससे बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को विशेष लाभ मिल रहा है।

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शुरू की गई यह विशेष रेल यात्रा न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को मजबूती दे रही है, बल्कि सरकार की जनहितकारी सोच को भी दर्शा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...

कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर, हिमाचल में भी निष्पक्ष जांच की मांग: -भाजपा

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सत्ता और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों को लेकर सामने आ रहे आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं और सरकारों से जुड़े...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

Summer express/शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के...

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.