Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला प्रेरणादायक अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने जनहित, राष्ट्रहित और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा कर लोगों को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं।उन्होंने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम, लोकल फॉर वोकल, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करते हैं और देश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाते हैं।

राजनीतिक सवालों पर गौरव गौतम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भगवान राम की आस्था का सम्मान नहीं किया और राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले पक्ष में वकील खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता सब कुछ देख चुकी है और राम मंदिर का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है।राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसे कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी मामले में अनियमितता या भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया है और शहीद दिनेश कुमार का नाम वॉर मेमोरियल पर दर्ज किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को हर महीने मिलेगा 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत करीब 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को राहत देते हुए उन्हें हर महीने 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत कर्मचारियों को अब सालाना प्रोत्साहन राशि के बजाय हर महीने निश्चित जोखिम भत्ते...

अंबाला कैंट में खुले गड्ढे में गिरने से नंदी की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट की इंदिरा कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर परियोजना के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक नंदी की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई...

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.