Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम से किया जाता है, लेकिन किसी भी क्षेत्र की बस सेवा समाप्त नहीं की गई है।

कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजय वर्मा ने बताया कि पर्यटन सीजन के कारण धर्मशाला-चंडीगढ़, धर्मशाला-दिल्ली और बीड़-दिल्ली समेत लंबी दूरी के अधिकांश रूटों पर बसों की ऑक्यूपेंसी लगभग शत-प्रतिशत है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निगम नियमित सेवाओं के साथ अतिरिक्त बसें भी चला रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्थान पर अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है तो विशेष बसों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाता है।इलेक्ट्रिक बसों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को अफवाह बताते हुए उन्होंने कहा कि निगम को 150 नई इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं, जो फिलहाल सोलन में खड़ी हैं। अगले चार से पांच दिनों के भीतर इन बसों को विभिन्न डिवीजनों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कांगड़ा डिवीजन को 15 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जबकि दूसरे चरण में 15 से 20 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। इससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल बनेगी।

HRTC कर्मचारियों की मांगों और प्रस्तावित हड़ताल पर बोलते हुए अजय वर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से लंबित ओवरटाइम और नाइट अलाउंस का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसके अलावा मार्च 2026 तक कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के मेडिकल भत्तों के रूप में लगभग 20 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन करीब पांच लाख लोग HRTC की सेवाओं का लाभ उठाते हैं, इसलिए सरकार का प्रयास है कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लेने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार और निगम दोनों का लक्ष्य प्रदेशवासियों को बेहतर एवं निर्बाध परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.