Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शीतलहर के चलते पंचकूला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने की अपील

पंचकूला |  जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिलावासियों से शीत-घात से बचाव के लिए सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि मौजूदा मौसम परिस्थितियों में थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने नागरिकों से मौसम पूर्वानुमान की जानकारी रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से लेते रहने की सलाह दी। साथ ही सर्दियों के लिए पर्याप्त गर्म कपड़ों का प्रबंध करने और घर में ठंडी हवा के प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजे व खिड़कियां ठीक से बंद रखने को कहा।

उन्होंने बताया कि ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने से फ्लू, नाक बहना और अन्य बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी होने पर स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों या डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। जितना संभव हो घर के अंदर रहें और ठंडी हवा, बारिश या अत्यधिक ठंड के सीधे संपर्क से बचें।

उपायुक्त ने गर्म कपड़े पहनने, तंग कपड़ों से परहेज करने और शरीर की गर्माहट बनाए रखने के लिए सिर, गर्दन, हाथ और पैरों को अच्छी तरह ढककर रखने की सलाह दी। उन्होंने दस्ताने, टोपी और मफलर के उपयोग पर जोर देते हुए स्वास्थ्यवर्धक भोजन करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां खाने तथा गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीने की भी सलाह दी गई है।

उन्होंने बुजुर्गों, नवजात शिशुओं और बच्चों का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। साथ ही अकेले रहने वाले बुजुर्ग पड़ोसियों का हालचाल लेने की अपील की। रूम हीटर का उपयोग सावधानी से करने और पर्याप्त वेंटिलेशन रखने पर भी जोर दिया गया। बंद कमरे में कोयला जलाने को खतरनाक बताते हुए इससे बचने की चेतावनी दी गई।

उपायुक्त ने पशुपालकों से भी शीतलहर के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में पशुओं को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसलिए उन्हें पर्याप्त भोजन दिया जाए। रात के समय पशुओं के आवास को चारों ओर से ढकने, सूखे भूसे जैसी बिस्तर सामग्री डालने और ठंडी हवाओं से बचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.