Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में आंधी-बारिश बनी हादसे की वजह, निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से महिला समेत तीन बच्चे घायल

Summer express/फरीदाबाद,अनिल मंगला -:फरीदाबाद में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-15 स्थित आजाद कॉलोनी में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल की दीवार पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर गिर गई। हादसे में मकान के अंदर मौजूद महिला और उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल महिला पूजा ने बताया कि वह अपने बच्चों रोहन, अमन और तान्या के साथ घर में खाना बनाने के बाद खाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान तेज आंधी के बीच पड़ोसी मकान की दीवार अचानक उनकी छत पर आ गिरी। दीवार गिरते ही मकान की छत टूट गई और पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से सभी को नीचे उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची तान्या ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले एक महिला ने उन्हें चेतावनी दी थी कि दीवार गिर सकती है, लेकिन जब तक वे बाहर निकल पाते तब तक दीवार उनके मकान पर गिर चुकी थी।स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए पड़ोसी मकान मालिक राजेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है। पड़ोसियों पवन और विकास का आरोप है कि राजेश यादव किराए के लालच में नियमों की अनदेखी कर चौथी मंजिल का निर्माण करवा रहा था। उन्होंने बताया कि निर्माण में मजबूत पिलर नहीं लगाए गए थे और केवल चार इंच मोटी दीवार खड़ी कर दी गई थी, जो तेज आंधी का दबाव नहीं झेल सकी।पड़ोसियों का कहना है कि यदि हादसे के समय परिवार नीचे के कमरे में न होता तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है।

वहीं सूचना मिलने के बाद बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचे एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल आंधी-बारिश की वजह से हुआ या निर्माण में लापरवाही भी जिम्मेदार है, इसकी जांच की जा रही है। घायल महिला की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.