Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीसा विकासखंड में निर्विरोध चुनावों की नई मिसाल, 51 वार्ड सदस्य और एक उप प्रधान चुने गए

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश पंचायती राज चुनाव में इस बार चुराह उपमंडल के तीसा विकासखंड ने एक नई मिसाल पेश की है। यहां की 53 पंचायतों में से 51 वार्ड सदस्य और एक उप प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। पंचायत चुनावों में आमतौर पर मुकाबला देखने को मिलता है, लेकिन इस बार लोगों ने आपसी सहमति और समझदारी का परिचय देते हुए बिना चुनावी प्रतिस्पर्धा के प्रतिनिधियों का चयन किया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि पंचायतों में पढ़े-लिखे, युवा और अनुभवी लोगों को मौका देने से विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। यही वजह है कि कई पंचायतों में लोगों ने आपसी सहमति बनाकर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना। क्षेत्र में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में निर्विरोध चुनाव देखने को मिले हैं, जिसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक पहल माना जा रहा है।हालांकि पहले भी कुछ पंचायतों में निर्विरोध चुनाव होते रहे हैं, लेकिन इतने बड़े स्तर पर यह पहली बार देखने को मिला है। लोगों का कहना है कि इससे चुनावी खर्च और आपसी मतभेद भी कम होंगे तथा पंचायतों में विकास कार्यों पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकेगा।वहीं एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने कहा कि तीसा विकासखंड में 51 वार्ड सदस्य और एक उप प्रधान का निर्विरोध चुना जाना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायत संस्थाओं में पढ़े-लिखे युवाओं और अनुभवी लोगों की भागीदारी से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव अभी तीन चरणों में होने हैं और प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पूरी तरह तैयार 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.