Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में यूज्ड सेनेटरी पैड के कचरे की होगी अलग व्यवस्था,सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता

हमीरपुर, अरविन्द-:नगर निगम हमीरपुर ने कचरा प्रबंधन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए अब उपयोग किए गए सेनेटरी पैड को सूखे और गीले कचरे से अलग एकत्रित करने का निर्णय लिया है। यह पहल विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों को फंगल संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने के उद्देश्य से की गई है।

अब तक नगर निगम क्षेत्र में केवल सूखा और गीला कचरा ही अलग-अलग एकत्रित किया जा रहा था, जबकि यूज्ड सेनेटरी पैड इन्हीं के साथ इकट्ठा होकर डंपिंग साइट तक पहुंच जाते थे। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू की है।नई व्यवस्था के तहत सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से लाल रंग के बैग उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें केवल उपयोग किए गए सेनेटरी पैड ही एकत्रित किए जाएंगे। इन पैड्स को अलग कलेक्शन के बाद इंसीनरेटर मशीन में उच्च तापमान पर नष्ट किया जाएगा। यह मशीन कुछ ही मिनटों में पैड्स को राख में बदल देती है, जिससे संक्रमण, दुर्गंध और गंदगी फैलने की संभावना काफी कम हो जाती है।

नगर निगम का मानना है कि खुले में फेंके गए सेनेटरी पैड लंबे समय तक नष्ट नहीं होते और इनमें मौजूद कीटाणु गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि कचरे का वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निष्पादन किया जा सके।नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि यह कदम सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लाल रंग के बैग दिए गए हैं, जिनमें सेनेटरी पैड एकत्रित किए जाएंगे और बाद में इन्हें इंसीनरेटर मशीन के माध्यम से सुरक्षित रूप से निष्पादित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों में सुधार होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.