Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

Summer express/ऊना, राकेश-: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया। इसके बाद आश्रम के प्रवचन मंच पर संत बाबा बाल जी महाराज ने नायब सिंह सैनी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें सुखद अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि संत बाबा बाल जी महाराज का आश्रम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद, असहाय और निर्धन लोगों की सेवा का भी महत्वपूर्ण स्थान है। यहां सत्संग के साथ मानव सेवा को भी प्राथमिकता दी जाती है।

नायब सिंह सैनी ने ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर का जिक्र करते हुए कुरुक्षेत्र स्थित उस पवित्र कृष्ण भूमि का भी उल्लेख किया, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। उन्होंने ऊना की कृष्ण भक्त जनता से कुरुक्षेत्र स्थित कृष्ण ज्ञान भूमि पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 12 वर्ष के केंद्रीय कार्यकाल में सनातन और हिंदुत्व का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में सनातन आस्था से जुड़े कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का भव्य निर्माण और जीर्णोद्धार हुआ है। इनमें अयोध्या का श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर और गुजरात का सोमनाथ मंदिर सहित अनेक तीर्थ स्थल शामिल हैं।नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र स्थित कृष्ण ज्ञान भूमि के जीर्णोद्धार और विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 250 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही इस धार्मिक स्थल का भव्य विकास करेगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान ऊना के सैनी समाज की ओर से भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत एवं सम्मान किया गया और उन्हें स्मृति प्रतीक भेंट किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पंजाब के रूपनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में कुत्ते को लेकर विवाद के बाद फायरिंग, पिता-पुत्र घायल

Summer express , लुधियाना। सिविल सिटी इलाके में बुधवार रात कुत्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि एक युवती के साथ बदसलूकी के बाद मौके पर पहुंचे उसके पिता और भाई से दूसरे पक्ष का विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक अपने घर से बंदूक लेकर आया और...

ऊना के राधा-कृष्ण मंदिर में नतमस्तक हुए हरियाणा CM नायब सिंह सैनी, बोले- PM मोदी के कार्यकाल में बढ़ा सनातन का मान-सम्मान

Summer express/ऊना, राकेश-: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को ऊना स्थित राधा-कृष्ण मंदिर संत बाबा बाल आश्रम पहुंचकर संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने आश्रम में कुछ समय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में बिताया। इसके...

चंडीगढ़ में अब स्वच्छ वार्डों की रैंकिंग, विजेता वार्ड को मिलेंगे 50 लाख रुपये

Summer express, चंडीगढ़ I चंडीगढ़ में स्वच्छता को लेकर अब वार्डों के बीच भी प्रतिस्पर्धा होगी। नगर निगम ने स्वच्छ वार्ड रैंकिंग की 30 दिवसीय प्रतियोगिता शुरू कर दी है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। नगर निगम साल...

झरने में डूबने से 16 साल के युवक की मौत, बुर्ज कोटिया से गुजर रही घग्गर नदी में हुआ हादसा

Summer express, मोनिका रावत , पिंजौर I पिंजौर के गांव बुर्ज कोटिया में घग्गर नदी में डूबने से एक 16 साल के किशोर की जान चली गई। मृतक की पहचान कुराली (मोहाली) निवासी 16 वर्षीय अनिकेत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृत अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। हादसे की...

पेंशनर्स के बकाये पर  सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक हालात सुधरते ही मिलेगा बाकी एरियर

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेंशनर्स के लंबित बकाये को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स को चरणबद्ध तरीके से उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.