Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत से उत्साहित पार्टी, पंचायती राज चुनाव में प्रचंड बहुमत का दावा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-: जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह भरमौरी ने दावा किया है कि प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली सफलता का असर आगामी पंचायती राज चुनावों में भी देखने को मिलेगा। चुराह विधानसभा क्षेत्र के नकरोड़ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित है और इसी कारण कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है।

सुरजीत सिंह  ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लोगों के हित में काम किया है, जिसका परिणाम नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में सामने आया।भरमौरी ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों में बढ़त बनाई है, उसी तरह आने वाले पंचायती राज चुनावों में भी पार्टी समर्थित उम्मीदवार शानदार प्रदर्शन करेंगे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चंबा जिले के तीनों नगर निकायों—चंबा, डलहौजी और चुवाड़ी—में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया है। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया।सुरजीत सिंह भरमौरी ने कहा कि पंचायती राज चुनाव भले ही पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े जा रहे हों, लेकिन कांग्रेस विचारधारा से जुड़े उम्मीदवार भारी संख्या में जीतकर पंचायतों में पहुंचेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि 30 मई तक होने वाले चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रदेशभर में प्रचंड बहुमत हासिल करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.