Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतदान से पहले भांबला वार्ड में तनाव,भाजपा समर्थित उम्मीदवार पर हमले का आरोप

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:पंचायती राज चुनावों के मतदान से एक दिन पहले जिला परिषद के भांबला वार्ड में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर ने कुछ अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार देर शाम बलद्वाड़ा क्षेत्र के खुडला गांव के पास बताई जा रही है। आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और पत्थरों का इस्तेमाल किया, जिससे प्रत्याशी घायल हो गईं। उनकी कार को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार अभिलाषा ठाकुर चुनाव प्रचार समाप्त कर अपने समर्थकों के साथ वापस लौट रही थीं। इसी दौरान खुडला के समीप वह वाहन से नीचे उतरीं। आरोप है कि तभी पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की और वाहन पर भी पथराव किया।घटना के बाद घायल प्रत्याशी को तुरंत उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।मतदान से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.