Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनता की ताकत का गलत इस्तेमाल हुआ तो बदलाव तय: उत्कर्ष चौधरी

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। जहां विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है, वहीं अब सत्ता पक्ष के नेताओं के बयान भी चर्चा का विषय बन रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे और भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों को नसीहत देते हुए कहा कि जनता द्वारा दी गई ताकत का इस्तेमाल केवल जनहित में होना चाहिए।

उत्कर्ष चौधरी पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव बेला में आयोजित एक सम्मान समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। लोगों के सवालों का जवाब देते हुए उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन के सिद्धांत पर काम करती है और यदि कहीं कोई कमी है तो उस पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सत्ता और जिम्मेदारी स्थायी नहीं होती। जनता जिस पर भरोसा करती है, वही आगे बढ़ता है। यदि उस ताकत का सही इस्तेमाल समाज और जनहित में किया जाए तो जनता समर्थन देती है, लेकिन गलत इस्तेमाल होने पर बदलाव तय होता है।

भाजपा नेता ने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को कर्मयोगी की भावना से काम करना चाहिए, क्योंकि यह जिम्मेदारी किसी एक व्यक्ति या उसके समर्थकों के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की सेवा के लिए होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर काम करने वाला ही लंबे समय तक जनता के बीच स्वीकार्य रहता है।

उत्कर्ष चौधरी के इस बयान को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है। उनके बयान के बाद पलवल की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.