Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मामला दर्ज

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, युवती लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। शाम उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिवार उसे अस्पताल लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मांडी खेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है। डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

बिछौर थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, रात युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के तीन-चार युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने युवती के साथ जबरदस्ती की और इस दौरान मोबाइल फोन से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड किए।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बना रहे थे। साथ ही किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

परिवार का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और बदनामी के डर के कारण युवती गहरे सदमे में चली गई थी। बाद में उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

पुलिस के अनुसार, युवती की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने से पहले उसके प्रारंभिक बयान दर्ज किए गए थे। हालांकि उपचार के लिए दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बिछौर थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दो नामजद युवकों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.