Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सैर पर निकले व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, स्कूटी सवार बदमाश मोबाइल और नकदी लूटकर फरार

लुधियाना | जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मेहरबान क्षेत्र के गुज्जर भवन गांव से सामने आया है, जहां सैर पर निकले एक 45 वर्षीय व्यक्ति की स्कूटी सवार बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी और मोबाइल फोन व नकदी लूटकर फरार हो गए।

मृतक की पहचान तिलकराज के रूप में हुई है, जो हाल ही में हरियाणा से लुधियाना आए थे और बीमारी के चलते पिछले दो महीने से घर पर ही रह रहे थे। घटना बीती रात करीब 10 बजे की है। तिलकराज अपने घर के बाहर पत्नी कमला देवी के साथ खड़े थे, तभी पत्नी किसी काम से घर के अंदर चली गई और तिलकराज टहलने के लिए निकल गए।

घर से कुछ ही दूरी पर उन्हें स्कूटी सवार बदमाशों ने घेर लिया और पेट में चाकू मार दिया। हमलावर उनसे मोबाइल फोन और करीब 1200 रुपये नकद छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के बेटे ने बताया कि पिता की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग बाहर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल तिलकराज को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, तिलकराज चार महीने पहले ही हरियाणा से लुधियाना आए थे और तबीयत खराब होने के कारण घर पर ही रह रहे थे। उनके तीन बेटे हैं, जो अलग-अलग जगहों पर काम करते हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.