Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं पर फोकस

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के विंटर शेड्यूल 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं का भी प्रावधान किया गया है। नए शेड्यूल में पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की सेवाओं के तहत इन दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानों के समय और संचालन के दिन निर्धारित किए गए हैं। विंटर शेड्यूल 28 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।

संजौली (शिमला) के लिए दो उड़ानों का शेड्यूल:

शेड्यूल के अनुसार, पवन हंस की उड़ान संख्या PH 102/101 के तहत चंडीगढ़ से संजौली (शिमला) के लिए सुबह 9:15 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित है, जबकि संजौली (शिमला) से आने वाली उड़ान सुबह 10:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के लिए निर्धारित है। यह सेवा सोमवार से शनिवार तक संचालित होगी।

इसके अलावा, उड़ान संख्या PH 002/001 के तहत संजौली (शिमला) से आने वाली उड़ान दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के लिए निर्धारित है, जबकि चंडीगढ़ से संजौली (शिमला) के लिए दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान का समय दिया गया है। यह सेवा भी सोमवार से शनिवार तक के शेड्यूल में शामिल है। इस प्रकार, सूची में संजौली (शिमला) के लिए प्रतिदिन दो प्रस्थान और दो आगमन समय दर्ज की गई हैं।

मंडी के लिए दो समय-स्लाट :

मंडी के लिए हेरिटेज एविएशन की उड़ान संख्या 4H 608/609 के तहत चंडीगढ़ आने वाली उड़ान सुबह 10:10 बजे और चंडीगढ़ से मंडी जाने वाली उड़ान सुबह 10:25 बजे निर्धारित है। यह सेवा बुधवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन सूचीबद्ध है।

दूसरी उड़ान संख्या 4H 612/613 के तहत मंडी से चंडीगढ़ आने का समय दोपहर 12:15 बजे और चंडीगढ़ से मंडी जाने का समय दोपहर 12:30 बजे निर्धारित किया गया है। यह सेवा सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होने के लिए सूचीबद्ध है।

इस तरह मंडी के लिए पहले समय-स्लाट में सप्ताह के छह दिन और दूसरे में तीन दिन उड़ान का प्रावधान है। हालांकि, यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले संबंधित आपरेटर से उड़ान की उपलब्धता और संचालन के दिन की पुष्टि करनी की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं पर फोकस

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ के विंटर शेड्यूल 2026-27 में हिमाचल प्रदेश के संजौली (शिमला) और मंडी के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं का भी प्रावधान किया गया है। नए शेड्यूल में पवन हंस और हेरिटेज एविएशन की सेवाओं के तहत इन दोनों गंतव्यों के लिए उड़ानों के समय और...

अमृतसर में हथियार और हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नई पिस्तौल और 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से...

बेंगलुरु में दुकान में आग लगने के दो दिन बाद इमारत से मिले जोड़े के जले हुए शव

Summer express, बेंगलुरु I कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लुब्रिकेंट की एक दुकान में आग लगने की घटना के दो दिन बाद इमारत के अंदर से एक जोड़े के जले हुए शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान आकाश और नागरत्ना के रूप में की है। दोनों केजी हल्ली स्थित एक पेट्रोल पंप...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% की बढ़ोतरी, अदरक का समर्थन मूल्य ₹40

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के समापन पर कीं कई अहम घोषणाएं, महिला के नाम पर जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क होगा 4 प्रतिशत कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा-: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप...

दीपावली पर सोलन में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, निर्धारित स्थलों पर ही मिलेगी अनुमति

सोलन-:दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सोलन ने जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.