Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

4 जून की AGM में होगा सफाई कर्मचारियों की मांगों पर फैसला, हड़ताल खत्म करने की अपील

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार सातवें दिन भी जारी रही। CITU के बैनर तले चल रही इस हड़ताल का असर अब पूरे शहर में साफ दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शिमला के कांग्रेस विधायक हरीश जनारथा ने सफाई कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन और सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हरीश जनारथा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर 4 जून को AGM बुलाई गई है, जिसमें सभी पक्षों के साथ चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में आचार संहिता लागू है, जिसके चलते AGM का आयोजन फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। इसी वजह से बैठक के लिए 4 जून की तारीख तय की गई है।विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे जनता की परेशानियों को देखते हुए अपनी हड़ताल वापस लें और काम पर लौटें। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।जनारथा ने यह भी कहा कि इस समय शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है और पर्यटन सीजन भी अपने चरम पर है। ऐसे समय में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर की छवि पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल यूनियन के बैनर तले उलझती जा रही है। वहीं अब शहरवासियों की निगाहें 4 जून को होने वाली AGM पर टिकी हैं, जिससे समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.