Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फेसबुक लाइव के दौरान सैनिक ने निगला जहर: पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, इलाज के दौरान मौत

Summer express, गुरदासपुर  | पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सेना के जवान ने फेसबुक पर लाइव आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जवान ने लाइव वीडियो के दौरान अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

मृतक जवान की पहचान गांव छित निवासी कंवलजीत सिंह के रूप में हुई है। वह करीब तीन साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और फिलहाल 17 सिख रेजिमेंट में तैनात था। जानकारी के अनुसार, इन दिनों उसकी अस्थायी ड्यूटी जबलपुर में लगी हुई थी।

परिजनों के मुताबिक, सफर के दौरान कंवलजीत सिंह फेसबुक पर लाइव आया। लाइव वीडियो में उसने अपनी पत्नी समेत कुछ लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और परेशान करने के आरोप लगाए। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वीडियो खत्म होने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

मृतक की मां सुरजीत कौर ने बताया कि बेटे की शादी फरवरी 2026 में सरबजीत कौर के साथ हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के करीब दो महीने बाद बहू रात के समय घर छोड़कर चली गई थी। इस संबंध में कंवलजीत ने पुलिस थाना सदर में शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार का कहना है कि जवान लंबे समय से मानसिक तनाव में था। मृतक की बहन संदीप कौर ने आरोप लगाया कि उसका भाई पत्नी के कथित संबंधों को लेकर भी परेशान रहता था और इस बारे में उसने कई बार ससुराल पक्ष से बात की थी, लेकिन उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

मां ने बताया कि शुक्रवार सुबह यूनिट से फोन आया, जिसमें बेटे की आत्महत्या की सूचना दी गई। उनका कहना है कि फेसबुक लाइव के दौरान कंवलजीत ने कई लोगों के नाम भी लिए थे। अब परिवार ने संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, थाना सदर के अंतर्गत चौकी शेखूपुर के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पहले मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। चूंकि आत्महत्या की घटना जबलपुर में हुई है, इसलिए आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।

घटना के बाद गांव में गहरा मातम पसरा हुआ है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.