Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में शेखपुरा मार्ग का नाम बदला, अब कहलाएगा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मार्ग

Summer express, पलवल। हरियाणा सरकार में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता, खेल, विधि एवं विधान राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल नगर परिषद क्षेत्र में शेखपुरा मार्ग का नाम बदलकर “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मार्ग” किए जाने की नामकरण पट्टिका का विधिवत अनावरण किया। कार्यक्रम में नगर परिषद पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि शहर की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रनायकों के सम्मान को आगे बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने सनातन संस्कृति, शिक्षा, न्याय और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनके आदर्श समाज और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों, चौकों और प्रमुख स्थलों का नाम महापुरुषों और राष्ट्रनायकों के नाम पर रखना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है। गौरव गौतम ने पलवल के विकास को लेकर भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि शेखपुरा क्षेत्र में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि नगर परिषद शहर के विकास के साथ उसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले रसूलपुर मार्ग का नाम “प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मार्ग” रखा गया था। इसके अलावा कई क्षेत्रों के नाम भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता के अनुरूप बदले गए हैं।

डॉ. यशपाल ने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं बल्कि सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक गौरव को सहेजने का अभियान है। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन को जनसेवा और सुशासन की मिसाल बताते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.