Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में कृषि अधिकारी के 785 पदों पर बंपर भर्ती

चंडीगढ़ | सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हरियाणा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने द्वितीय श्रेणी के 785 कृषि विकास अधिकारी (Agricultural Development Officer) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू हो जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण:

इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं:

  • जनरल: 448 पद
  • ओबीसी (OSC): 83 पद
  • डीएससी: 84 पद
  • बीसी-ए: 57 पद
  • बीसी-बी: 24 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 89 पद
  • दिव्यांग: 27 पद
  • पूर्व सैनिक (ESM): 36 पद

योग्यता और आयु सीमा:

आवेदक की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के तहत मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.Sc. (ऑनर्स) इन एग्रीकल्चर जरूरी है। इसके अलावा, 10वीं तक संस्कृत या हिंदी अथवा 12वीं तक हिंदी विषय का अध्ययन अनिवार्य है।

आवेदन प्रक्रिया:

उम्मीदवार hpsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी और विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।

यह भर्ती न केवल कृषि क्षेत्र में कैरियर बनाने का मौका है, बल्कि सरकारी सेवा में प्रवेश का एक मजबूत अवसर भी है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.