Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला की वादियों में दिखे शुभमन गिल, जयूल खड्ड में ठंडे पानी का लिया आनंद

Summer express/धर्मशाला, राहुल —: आईपीएल मुकाबलों के बीच हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमते हुए गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में शुभमन गिल धर्मशाला के साथ लगती जयूल खड्ड में ठंडे पानी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आईपीएल मैचों के सिलसिले में धर्मशाला पहुंचे शुभमन गिल ने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल से समय निकालकर प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। इस दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उन्हें अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।वीडियो में शुभमन गिल बेहद शांत और रिलैक्स मूड में दिखाई दे रहे हैं। जयूल खड्ड का साफ और बर्फ जैसा ठंडा पानी, आसपास की हरियाली और पहाड़ों के मनोरम दृश्य वीडियो को और आकर्षक बना रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता की तारीफ की, वहीं कुछ फैंस ने शुभमन गिल के सादगी भरे अंदाज को भी खूब सराहा।धर्मशाला इन दिनों आईपीएल मुकाबलों के चलते क्रिकेट प्रेमियों से गुलजार है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और क्रिकेट फैंस यहां पहुंच रहे हैं। एक ओर जहां स्टेडियम में रोमांचक मुकाबलों का उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर खिलाड़ी भी हिमाचल की खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक स्थलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।शुभमन गिल का यह वायरल वीडियो न केवल क्रिकेट प्रेमियों बल्कि पर्यटन प्रेमियों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.