Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अगर सच में हो रही है वोट चोरी तो हिमाचल में कैसे बन गई कांग्रेस की सरकार-:भाजपा विधायक 

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्बाल ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि यदि वास्तव में “वोट चोरी” जैसी कोई स्थिति होती, तो आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही नहीं होती। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव चुनाव आयोग की निगरानी में हुए और उसी जनादेश के आधार पर कांग्रेस सत्ता में आई तथा सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने। अब उसी चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना कांग्रेस के दोहरे राजनीतिक चरित्र को उजागर करता है।

 राकेश जम्बाल ने कहा कि कांग्रेस के पास आज अपनी राजनीतिक विफलताओं का जवाब नहीं है, इसलिए वह चुनाव आयोग को निशाना बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस को खुद ही बताना चाहिए कि ज्ञानेश कुमार का दोष है या कांग्रेस का फेलियर? हर चुनाव में परिणाम अपनी सुविधा के अनुसार स्वीकार करना और प्रतिकूल परिणाम आने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति गंभीरता नहीं, बल्कि राजनीतिक सुविधा की नीति है।राकेश जम्बाल ने कहा कि कभी कांग्रेस बेल्ट पेपर पर चुनाव करवाने की बात करती है जबकि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव बेल्ट पेपर पर ही हुए और परिणाम भाजपा के पक्ष में आए। इससे जाहिर है कि मुद्दाविहिन कांग्रेस बेवजह के मुद्दों को तलाश रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वाेपरि है। चुनाव जीतने पर संस्थाओं को स्वीकार करना और हार या राजनीतिक नुकसान होने पर उन्हीं संस्थाओं पर आरोप लगाना कांग्रेस की राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने का रास्ता नहीं हो सकता। वोट चोरी होती तो आज हिमाचल में कांग्रेस सत्ता में न होती। इसलिए कांग्रेस पहले अपनी राजनीतिक विफलता का हिसाब दे, उसके बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पटना के सरकारी स्कूलों की दो तस्वीरें: कहीं कम कमरे, कहीं बच्चे ही कम

summer express , पटना। बिहार की राजधानी पटना के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और विद्यार्थियों की संख्या को लेकर दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। गर्दनीबाग और महावीर नगर स्थित दो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में एक स्कूल में कमरों की कमी के कारण कई कक्षाएं एक साथ संचालित होती मिलीं, जबकि दूसरे...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में मानसून कमजोर: सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश, 6 जिलों में हालात खराब

summer express , अमृतसर। पंजाब में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में मानसून के दौरान अब तक 258.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 438.8 मिलीमीटर वर्षा होती है। इस...

अंबाला में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल के बच्चे को 30 से ज्यादा घाव

summer express , अंबाला। अंबाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  शाम छोटे कोट कछुआ गांव में करीब 10 से 15 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसके चेहरे, होंठ, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी...

सिहौल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, 50 टीमों ने दिखाया दमखम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल के गांव सिहौल में शूटिंग वॉलीबॉल जीवन ज्योति कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सिहौल और जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में...

पानीपत कोर्ट परिसर में वकील पर हमला, पिस्टल दिखाकर चाकू से किया वार

summer express, पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में एक वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने वकील पर पिस्टल तानकर डराया और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद घायल वकील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.