Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल के बच्चे को 30 से ज्यादा घाव

summer express , अंबाला। अंबाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  शाम छोटे कोट कछुआ गांव में करीब 10 से 15 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसके चेहरे, होंठ, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच लिया। हमले में बच्चे के शरीर पर 30 से अधिक गहरे घाव बताए गए हैं। गंभीर हालत में उसे अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

घायल बच्चे की पहचान अशोक के रूप में हुई है। बिहार के सीतामढ़ी निवासी भरोसी राम का परिवार पिछले करीब दो वर्षों से छोटे कोट कछुआ गांव में खेत मालिक अमन सैनी के खेत में बने कमरे में रहकर मजदूरी कर रहा है। अशोक स्थानीय सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र है। घटना के समय उसके पिता रमेश मजदूरी के सिलसिले में खेत में गए हुए थे।

अशोक की मां रंजू देवी ने बताया कि शाम वह खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान उसका छोटा बेटा आदित्य रोते हुए उसके पास पहुंचा और बताया कि कुत्तों ने उसके बड़े भाई को घेर लिया है। यह सुनते ही रंजू देवी घटनास्थल की ओर दौड़ी।

मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि करीब 10 से 15 कुत्ते अशोक को घेरकर उस पर हमला कर रहे थे। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और खेत मालिक अमन सैनी भी वहां पहुंच गए। लोगों ने लाठियों, डंडों और ईंट-पत्थरों की मदद से कुत्तों को भगाया और बच्चे को उनके बीच से बाहर निकाला।

इसके बाद अशोक को गंभीर हालत में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर मोहित पाठक के अनुसार, बच्चे की छाती और कमर को छोड़कर शरीर के लगभग सभी हिस्सों पर कुत्तों के काटने से 30 से ज्यादा गहरे घाव हैं। चेहरे और होंठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, घाव काफी गहरे होने के कारण तत्काल टांके लगाना संभव नहीं था। बच्चे को प्राथमिक उपचार देने के बाद चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।

PGI ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था होने तक रंजू देवी को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे को रेफर किए जाने के बाद वह करीब दो घंटे तक अस्पताल में साथ आए लोगों और आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगती रही। बाद में अस्पताल कर्मचारी अमित ने उसकी आर्थिक सहायता की। रात करीब 8:30 बजे घायल अशोक को एंबुलेंस से PGI चंडीगढ़ भेजा गया।

परिवार के मुताबिक, अचानक हुए हमले से वे सदमे में हैं। बच्चे के चेहरे और शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण परिजन उसके इलाज और आगे की देखभाल को लेकर चिंतित हैं।

रंजू देवी ने बताया कि परिवार पिछले करीब दो वर्षों से गांव में मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा है। खेतों में घास काटने और आसपास के घरों में काम करने से होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च चलता है। हादसे के बाद बच्चे के इलाज का खर्च परिवार के लिए एक नई चिंता बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल के बच्चे को 30 से ज्यादा घाव

summer express , अंबाला। अंबाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  शाम छोटे कोट कछुआ गांव में करीब 10 से 15 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसके चेहरे, होंठ, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी...

सिहौल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, 50 टीमों ने दिखाया दमखम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल के गांव सिहौल में शूटिंग वॉलीबॉल जीवन ज्योति कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सिहौल और जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में...

पानीपत कोर्ट परिसर में वकील पर हमला, पिस्टल दिखाकर चाकू से किया वार

summer express, पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में एक वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने वकील पर पिस्टल तानकर डराया और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद घायल वकील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।...

हरियाणा में तीन दिन दूध बंद का ऐलान, उचित भाव और मिलावट के खिलाफ आंदोलन

summer express, चंडीगढ़। दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ हरियाणा के पशुपालकों व किसानों ने 1 से 3 अक्टूबर तक तीन दिवसीय संपूर्ण दूध बंद का ऐलान किया है। आंदोलन के तहत गांवों से दूध की सप्लाई बाहर नहीं भेजने की अपील की गई है। इसके लिए कई गांवों में मुनादी भी...

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, नवनीत कौर का शानदार प्रदर्शन

summer express ,शाहाबाद। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब स्वर्ण पदक के लिए भारतीय टीम का सामना चीन से होगा। टीम की इस सफलता में शाहाबाद की बेटी और अनुभवी हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.