Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर सख्ती, हरियाणा में दो एसडीओ और दो जेई निलंबित

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने चरखी दादरी और हांसी में पेयजल संकट को लेकर दो उपमंडल अधिकारियों (एसडीओ) और दो कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा हिसार के आदमपुर क्षेत्र से जुड़े दो अधिकारियों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभागीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पेयजल संकट, पाइपलाइन लीकेज, जलघरों की बदहाली या पानी की सप्लाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में रहकर शिकायतों का तुरंत समाधान करने और जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी क्षमता के साथ संचालित रखने के निर्देश दिए। साथ ही बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश भी जारी किए गए हैं ताकि किसी भी परिस्थिति में पानी की सप्लाई प्रभावित न हो।

हांसी के चानौत गांव में पेयजल समस्या को लेकर चल रहे धरने और विभागीय रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंत्री ने संबंधित एसडीओ और जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि अधिकारियों ने समस्या के समाधान में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं आदमपुर जलघर की खराब स्थिति को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि यदि किसी ट्यूबवेल, मोटर, पाइपलाइन, बूस्टिंग स्टेशन या जलघर में खराबी आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। मरम्मत में देरी के कारण यदि किसी इलाके में पेयजल संकट उत्पन्न होता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भूमिगत जल स्तर कम होने वाले क्षेत्रों में विशेष रणनीति बनाकर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बहादुरगढ़ के आदर्श नगर में ओवरफ्लो की समस्या, चरखी दादरी के विद्यानगर, हनुमान ढाणी और टिब्बा बस्ती में पेयजल संकट तथा गुरुग्राम के मुजैदपुर क्षेत्र में पानी की कमी को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारी घर-घर सर्वे करें और जहां पानी की बर्बादी मिले वहां नोटिस जारी किए जाएं।

मंत्री ने कुछ जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन उठाएं और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग पूरी गंभीरता से काम करे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.