Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के समारोह में पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की निःशुल्क दुर्घटना बीमा पॉलिसियां वितरित

शिमला, 9 जून-:हिमाचल प्रदेश के 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पत्रकारों को पेंशन देने की दिशा में प्रदेश सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में आयोजित मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी वितरण समारोह में यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू करने पर सहमत हैं और इस संबंध में शीघ्र घोषणा की जा सकती है।

शिमला स्थित होलीडे होम में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने की, जबकि शिमला नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के पत्रकारों को 10-10 लाख रुपये की निःशुल्क दुर्घटना बीमा पॉलिसियां वितरित की गईं।इस अवसर पर एसोसिएशन के हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं उत्तर भारत के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय भुटानी ने पत्रकारों की विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा। इनमें हरियाणा की तर्ज पर पत्रकार पेंशन योजना, सचिवालय में प्रेस रूम की स्थापना, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं तथा वेब पॉलिसी के अनुरूप संपादकों को मान्यता (एक्रीडिटेशन) प्रदान करने की मांग शामिल रही।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन पत्रकारों के कल्याण के लिए देश में एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और सशक्त मीडिया का होना आवश्यक है तथा पत्रकारों के हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के लिए बीमा और पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। वहीं मेयर सुरेंद्र चौहान ने संगठन की पहल को पत्रकार हितों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की।एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने बताया कि संगठन पत्रकारों के लिए टर्म इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, दुर्घटना बीमा तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. शशि भूषण, अर्चना फुल, अनिल हेडली, डीआईपीआर के सिंपल सकलानी सहित समाजसेवी गुरमीत सिंह अरोड़ा और बिमला ठाकुर को सम्मानित किया गया। नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने पत्रकार परिवारों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा और पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को हर साल 600 करोड़ की आय का दावा, हर्षवर्धन चौहान ने गिनाए प्रदेश के हित

Summer express/शिमला /संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दावा किया है कि परियोजना में हिमाचल प्रदेश के हितों को सुरक्षित किया गया है। उनका कहना है कि परियोजना के बिजली कंपोनेंट में हिमाचल सरकार का एक भी पैसा खर्च...

सांसदों से सहयोग नहीं मिला तो सीएम से मिले अनिल शर्मा, कोटली पार्किंग के लिए मंजूर हुई 2 करोड़ की राशि

कोट-तुंगल में विधायक के बयान से भाजपा के भीतर समन्वय को लेकर उठी चर्चा Summer express/मंडी, धर्मवीर-: सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के कोट-तुंगल में दिए गए बयान ने जिले की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में संबोधित करते हुए...

ग्रीनलैंड-अंटार्कटिका से 47 साल में पिघली 12,500 अरब टन बर्फ, बढ़ा समुद्र का खतरा

summer express , वॉशिंगटन। धरती के दो सबसे बड़े बर्फीले क्षेत्र ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका तेजी से बर्फ खो रहे हैं। नए वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, 1979 के बाद से दोनों क्षेत्रों की बर्फ की चादरों से करीब 12,500 अरब टन बर्फ पिघल चुकी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि बर्फ पिघलने की गति...

फरीदकोट में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा: 10 पिस्टल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

summer express , फरीदकोट। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्टल बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हथियारों की यह खेप ड्रोन के जरिए सीमा पार से पंजाब पहुंचाई...

विशाखापट्टनम में सड़क किनारे मिले कटे-फटे नोट, LIC रसीद और पैन कार्ड से मचा हड़कंप

summer express ,विशाखापट्टनम। शहर के सेंट्रल पार्क के मुख्य गेट के पास बुधवार को सड़क किनारे बड़ी संख्या में कटे-फटे नोट मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नोटों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, पार्क के पास एक पेड़ के नजदीक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.